इसका मतलब यह है कि ईरान के तेल निर्यात को ज़ीरो बैरल तक पहुंचाने की अमरीका की योजना न केवल यह कि सफल नहीं हो पाई बल्कि ईरान अपना तेल निर्यात पहले से अधिक बढ़ाने में सफल हुआ है।
तेहरान सरकार के प्रवक्ता अली रबीई ने मंत्रिमंडल की बैठक के अवसर पर बुधवार की सुबह अपने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अमरीका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं जिसका नतीजा यह होगा कि ईरानी राष्ट्र की एकजुटता और बढ़ेगी, अमरीका ने ईरानी राष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध कोई नई चीज़ नहीं है, इससे पहले अमरीका ने हमारे पेट्रोकेमिकल सेक्टर पर प्रतिबंध लगाया लेकिन हर सेक्टर पर लगने वाले प्रतिबंध का मुक़ाबला करने के लिए हमारे पास मेकैनिज़्म मैजूद है।
रबीई ने कहा कि ट्रम्प एक तरफ़ तो वार्ता का अनुरोध करते हैं लेकिन दूसरी ओर यह ज़ाहिर करने की कोशिश करते हैं कि ईरान वार्ता के लिए व्याकुल है।